फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़वासनी में फिरनी के पास मिला युवक का शव

Tue, 08 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
हत्या-आत्महत्या - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
गांव बड़वासनी में फिरनी के पास सोमवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक किसान का शव मिला। उसकी छाती पर तेजधार हथियार से चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, परिजनों ने गांव के ही एक युवक का हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव बड़वासनी निवासी संदीप (28) खेतीबाड़ी का काम करता था। सोमवार देर शाम जब ग्रामीण खेतों की ओर घूमने के लिए निकले तो गांव के पास फिरनी पर संदीप का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। संदीप की छाती पर तेजधार हथियार से चोट के निशान थेे। सूचना के बाद मौके पर थाना सदर प्रभारी रमेश अपनी टीम के साथ पहुंचे और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। परिजनों का आरोप है कि संदीप सोमवार शाम अपने घर से खेत में जाने के लिए कहकर निकला था। गांव के ही एक युवक ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


बड़वासनी गांव के पास शव मिलने के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
रमेश, थाना सदर प्रभारी, सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें