फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौद में मिला शव, परिजनों का आरोप हत्या हुई

Mon, 18 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कामी में सोमवार को मूल रूप से बिहार निवासी एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। रहस्यमय परिस्थितियों में हौद में मिले शव की सूचना पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। जहां पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या कर शव को सीवर में डाला गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव कामी स्थित एक डेयरी में बने हौद की सोमवार को सफाई की जा रही थी। सफाई के दौरान ही हौद से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शिनाख्त हुई तो शव वजीर (35) निवासी पटना बिहार फिलहाल आबाद गांव कामी का था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जहां से दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। वजीर के गांव से आए पप्पू और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। बता दें कि वजीर शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे भी हैं। जो बिहार में ही रहते हैं। वजीर काफी समय से गांव कामी में डेयरी में काम कर रहा था और चार-पांच दिनों से लापता भी था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।
-अजय मलिक, प्रभारी, थाना सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें