फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जुआरी गिरफ्तार, मौके से दो लाख रुपये से अधिक बरामद

Mon, 07 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईटी टीम की ओर से 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2.15 लाख रुपये बरामद किए गए और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन

एसआईटी टीम ने शनिवार को अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोजबीन के दौरान जनता कालोनी स्थित एक मकान से 19 लोगों को अवैध रूप से ताश के पत्तों के माध्यम से जुआं खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र निवासी सुंदरसांवरी, मनीष निवासी आदर्श नगर, गगन, दीपक, धर्मपाल व यशपाल निवासी जीवन नगर, वरुण, अनिल और अतीक निवासी तारानगर, सुमित निवासी गांव मेंहदीपुर, संजय और चांद निवासी सिक्का कॉलोनी, सुनील निवासी गांव खेवड़ा, दीपक निवासी नंदवानी नगर, हरिओम निवासी गांव रायपुर, अमित निवासी गांव ब्रह्म कालोनी, ओमप्रकाश निवासी दिल्ली कैंप और मंजीत निवासी पटेल नगर सोनीपत आदि शामिल हे। जिनके कब्जे से 2लाख 15 हजार 680 रुपये अवैध राशि को भी बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें