पुरानी अनाज मंडी गेट के पास किरयाने की दुकान का शटर तोड़ नकदी चोरों ने दुकान में रखा हजारों का सामान और गल्ले में रखा कैश लेकर मौके से फरार हो गए। चोरी के बाद समान लेकर भाग रहे चोरों की करतूत पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार के बयान पर अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया
थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में किरयाने दुकान के मालिक शेखरचंद जैन ने बताया कि रोजाना वह आठ बजे दुकान को बंद कर घर चले जाते है और सुबह छह बजे दुकान पर आते है। जब सोमवार को दुकान पर आए तो दुकान के पास भीड़ लगी हुई थी और दुकान का शटर टूटा हुआ था। चोरों ने दुकान में रखा हजारों रुपये का समान व नकदी ले कर मौके से फरार हो गए। घटना साथ के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उसे रात तीन बजे के आस पास चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया। थाना शहर में नियुक्त जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि दुकानदार के बयान पर अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। घटना के बाद कैद हुई चोरों की करतूत की सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने अपने हवाले ले लिया। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।