फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या

Tue, 01 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूराो/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव सुंदपुर में दस वर्षीय बच्चे को जहर देकर गला घोट दिया गया। बच्चे का शव मकान के पास ही गली में पड़ा हुआ मिला। बच्चे की हत्या की सूचना पाकर डीएसपी कुलवंत बिश्रोई, सदर थाना प्रभारी सज्जन कुमार मौके पर पहुंच गए। एसएफएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक बच्चे के चाचा की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले में हत्यारोपी को खून के रिश्ते से जोड़कर देख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सुुदरपुर निवासी मनोज का बेटा गुरजेंट उर्फ मन्नी (10) जींद के एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। रविवार की देर शाम को वह मकान के पास ही बेसुधी की हालत में गली में पड़ा हुआ मिला।

 परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा जयबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को जब वह भैंस का दूध निकाल रहा था तो इस दौरान उसका भतीजा गुरजेंट उसके पास था। उसके बाद वह दूसरी मंजिल पर अपनी मां सुदेश के पास चला गया।
विज्ञापन


जब वह खाना खा रहा था तो इसी दौरान गांव का ही नवीन उसके पास आया उसने बताया कि गुरजेंट गली में बेसुधी की हालात में पड़ा हुआ है। जब उन्होंने जाकर देखा तो उसके मुंह पर खून लगा हुआ था और गला घोटा हुआ है। बाद में उसकी अस्पताल में लाते समय मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसके भतीजे की अज्ञात लोगों ने हत्या करके गली में फेंका है। पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पिता गया हुआ था बाहर
मृतक गुरजेंट के पिता मनोज ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार शाम को जब उसके पास फोन आया तो वह चंडीगढ़ में था। जब वह सामान्य अस्पताल में पहुंचा तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि वह परिवार सहित पंचकूला ही रहता था, लेकिन कई माह पहले ही उसका परिवार गांव सुंदरपुर आया था और वह चंडीगढ़ में ही नौकरी करता था।


कुत्ते को रोटी डालने गया गुरजेंट
गुरजेंट की मां सुदेश ने बताया कि रविवार देर शाम को उसने खाना बनाया था और दोनों ने खाना खा लिया था। गुरजेंट इस दौरान गली में कुत्तों को रोटी डालने के लिए गया था। जिसके बाद वह कई देर तक घर नहीं लौटा और बाद में गली में पड़ा हुआ मिला।


चिकित्सकों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों के बोर्ड से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि बच्चे का गला घोटा गया है और जहर भी दिया गया है। गला घोटने के कारण बच्चे के चेहरे पर खून के निशान बने हुए हैं और बाथरुम भी निकला हुआ है। बच्चे का गला घोटकर उसे गली में डाला गया है।


डीएसपी कुलवंत बिश्रोई ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दो माह पहले बच्चे की बड़ी बहन की हुई संदिग्ध मौत
 गांव सुंदरपुर में दस वर्षीय बच्चे गुरजेंट के हत्यारोपी को पुलिस खून के रिश्ते में देख रही है। पुलिस को आशंका है कि बच्चे की हत्या को अंजाम उसके अपने लोगों ने ही किया है। पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ा दिया है और जिन लोगों पर हत्या की आशंका है उन पर फिलहाल नजर बनाए हुए है। बच्चे की मौत के मामले में डीएसपी कुलवंत बिश्रोई ने गांव सुंदरपुर पहुंचकर गुरजेंट की मां सुदेश तथा अन्य लोगों से प्राथमिक तौर पर पूछताछ की। महिला सुदेश के मायका पक्ष गांव पाई कैथल के लोग भी गांव सुंदरपुर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए। जबकि बच्चे के पिता मनोज का कहना है कि उसके बेटे की जब हत्या हुई उस समय वह चंडीगढ़ में थे और फोन आने के बाद ही वह देर रात को जींद पहुंचे थे। बच्चे के पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने महिला सुदेश तथा उसके मायका पक्ष के लोगों पर योजनाबद्घ तरीके से जहर देने तथा बाद में गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामला उलझता हुआ देखकर इस मामले में मृतक बच्चे के चाचा राजबीर के बयान दर्ज करके तफ्तीश को आगे बढ़ा दिया। पुलिस को आशंका है कि बच्चे का हत्यारोपी कोई बाहर का नहीं बल्कि खून के रिश्ते में ही है। इसलिए पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक बच्चे के मां सुदेश तथा पिता मनोज से इस मामले में जल्द ही पूछताछ कर सकती है।


गुरजेंट की बहन की भी हुई संदिग्ध मौत
पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे गुरजेंट के परिजनों ने बताया कि मनोज की कई वर्ष पहले गांव पाई कैथल निवासी सुदेश के साथ शादी हुई थी। इसके बाद एक लड़की तथा एक लड़के का जन्म हुआ। महिला सुदेश बच्चों को लेकर अपने मायका पाई गई हुई थी। जहां पर गुरजेंट की बड़ी बहन की दो अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद बच्ची का बिना पोस्टमार्टम करवाए ही अंतिम संस्कार करवा दिया था, लेकिन उस समय भी मायका तथा ससुराल पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर बच्चे के हत्या के आरोप लगाए थे, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था। बड़ी बहन की संदिग्ध मौत के दो माह बाद ही गुरजेंट की भी हत्या हो गई।


खून के रिश्ते में ही हत्यारा
एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि बच्चे की मौत के मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हत्यारोपी खून के रिश्ते में ही है। बच्चे की मां अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के आरोप लगा रही है, जबकि बच्चे के पिता तथा अन्य लोग महिला पर ही हत्या के आरोप लगा रहे है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें