फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़चढ़ी में चली गोली, युवक की मौत

Mon, 15 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव जसराणा में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रोहतक के पीजीआईएमएस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। रविवार को गांव जसराणा में देवेंद्र के दो लड़के प्रदीप और संदीप की शादी थी। देर शाम साढ़े सात बजे दोनों लड़कों की घुड़चढ़ी चल रही थी। आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार नाचकूद रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने गोली चला दी। यह गोली वहीं नाच रहे बीरेंद्र उर्फ बिल्लू को पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में बीरेंद्र को रोहतक पीजीआई ले गए। हालांकि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी रोहतक पीजीआई पहुंची, लेकिन खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


परिवार व गांव में छाया मातम का माहौल
एक समय गांव में शादी समारोह के दौरान पड़ोसी व रिश्तेदार मस्ती में नाच रहे थे। लेकिन गोली चलने के बाद परिवार और गांव में सन्नाटा सा पसर गया है। शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह होगा।
विज्ञापन


जसराणा में चली गोली को लेकर को मामले की सूचना मिली है। गोली लगने से एक की मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
-फूलकंवार, थाना सदर, एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें