औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीवर में सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि युवक की हत्या कर शव को सीवर में फेंका गया था।
पास से ही उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव लहराड़ा निवासी प्रवीण कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर रविवार को घर से गया था। देर रात वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
सुबह प्रवीण की बाइक शहर के औद्योगिक क्षेत्र में गटर के पास क्षतिग्रस्त व जली हुई हालत में मिली। लोगों ने ही बाइक की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पास में ही सीवर से प्रवीण कुमार का शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।
बाइक की सूचना मिली थी, इसके बाद जब जांच की गई तो सीवर के अंदर से शव बरामद किया गया। हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने मामला दर्ज किया गया है।
प्रवीण कुमार, प्रभारी, थाना शहर59. औद्योगिक क्षेत्र से बरामद की गई प्रवीण की बाइक।
फोटो 60. वह सीवर, जिसमें से प्रवीण का शव बरामद किया गया।