फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी गई लिवासपुर की महिला की तेजधार हथियार से हत्या

Mon, 04 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
लिवासपुर गांव से राठधना रोड स्थित फैक्टरी में काम करने गई एक 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी की किसी ने तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह लहूलुहान हालत में उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके बेटे प्रवीण के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लिवासपुर निवासी प्रवीण ने बयान दर्ज कराए हैं कि उसकी मां सावित्री काफी समय से राठधना रोड पर एक फैक्टरी में काम कर रही थीं। शनिवार सुबह वह फैक्टरी चली गईं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। रातभर परिवार के लोग तलाश करते रहे, लेकिन रविवार सुबह सावित्री देवी राठधना रोड पर खेतों में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसके चेहरे व गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे।

परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सावित्री देवी के परिजन किसी से रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें