फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुगथला गांव का ही राजू निकला महेंद्र का हत्या आरोपी

Sat, 05 Nov 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
विज्ञापन
बच्चे को बेड़ियों से बांधा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
गन्नौर। उपमंडल के पुगथला गांव से लापता हुए महेंद्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजू पुगथला गांव का ही निवासी है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महेंद्र के साथ किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद राजू ने अपने साथी विकास उर्फ विक्की के साथ मिलकर महेंद्र को मौत के घाट उतार दिया और महेंद्र के शामड़ी व काकौदा गांव के साथ लगते खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राजू को अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि गत 31 अक्तूबर को पुगथला निवासी सुरेंद्र ने खुबडू पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि 17 अक्तूबर को उसका 34 वर्षीय बड़ा भाई महेंद्र गांव के ही राजू के साथ घर से निकला था। शाम तक जब उसका भाई नहीं लौटा तो वह राजू के घर अपने भाई के बारे में पूछने गया। राजू ने बताया कि उसने महेंद्र व सलेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ पुगथला अनाज मंडी के निकट शराब पी थी। इसके बाद सभी अपने-अपने घर की तरफ निकल गए थे। महेंद्र के परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शिकायत में सुरेंद्र ने आरोप लगाया था कि राजू व किसी अन्य व्यक्ति ने उसके भाई महेंद्र का अपहरण कर उसे कहीं छुपा कर रखा है।

पुलिस ने महेंद्र के भाई की शिकायत पर राजू व अन्य व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर वीरवार को राजू को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने महेंद्र की हत्या करना स्वीकार कर लिया। राजू ने बताया कि उसने अपने दोस्त विक्की के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और महेंद्र के शव को शामड़ी व काकौदा गांव के निकट खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने राजू से मिली सूचना के आधार पर मौके से शव को बरामद कर लिया है। काफी दिन तक खेतों में पड़ा रहने की वजह से शव बुरी तरह से गल-सड़ चुका था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और परिजनों ने महेंद्र के कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जांच अधिकारी 
जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजू को शक के आधार पर पहले से गिरफ्तार कर लिया था। महेंद्र की हत्या स्वीकार करने के बाद पुलिस ने राजू व उसके साथी विकास उर्फ विक्की के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने राजू को आज अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया है। अब पुलिस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी विकास की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें