फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: CM Flying ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज को पकड़ा, आतंकी गतिविधियों की आशंका से की जा रही पूछताछ

Fri, 14 Oct 2022 01:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

एक्सचेंज को टेलीकॉम कंपनी का सेवानिवृत्त अधिकारी चला रहा था। आतंकी और संदिग्ध गतिविधियों की आशंका से पूछताछ की जा रही है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोनीपत में अवैध रूप से एक्सचेंज पर कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व अन्य टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के आर्यनगर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज को पकड़ा है। टेलीफोन एक्सचेंज को टेलीकॉम कंपनी का सेवानिवृत्त अधिकारी चला रहा था। वह दिल्ली-एनसीआर के लोगों की अवैध रूप से विदेशियों से वार्ता कराता था। वह जगह बदल-बदलकर अपना एक्सचेंज चलाता था, जिससे किसी को शक न हो। उसके आतंकी गतिविधियों व देशद्रोह में लिप्त विदेशियों से लोगों की बातचीत कराने का शक है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को शिकायत मिली थी कि टेलीकॉम कंपनी का एक सेवानिवृत्त अधिकारी अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेंज चला रहा है। वह अंतरराष्ट्रीय कॉल को अपने एक्सचेंज में स्थानीय में रूपांतरित कर देता था। उसके बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कॉल ट्रांसफर कर देता है। ऐसी काल सरकार की निगरानी में नहीं आती है।

सरकार, प्रशासन व स्थानीय टेलीकाम कंपनी को पता ही नहीं चल पाता है कि किसी की विदेश में बातचीत हो रही हैं। वहीं लोगों को दिखाने के लिए आरोपी ने राजकुमार पांडे कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से कार्यालय बना रखा था। जहां पर वह लोगों को वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करता था।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat: सेवानिवृत्त एसआई को हनी ट्रैप में फंसाकर ऐंठ लिए सवा छह लाख रुपये, दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दूरसंचार सुरक्षा विभाग अंबाला से इसकी गोपनीय पुष्टि कराई, जिसमें मामला संदिग्ध होने की जानकारी दी। उसके बाद उड़नदस्ते की करनाल टीम, साइबर थाना पुलिस, टाटा टेली सर्विस की एक्सपर्ट टीम ने आर्यनगर में बताए गए स्थान पर संयुक्त छापा मारा। वहां पर टीम को अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलता मिला। वहां पर राजकुमार पांडे मौजूद पाया गया। वह विदेशी कॉल को स्थानीय बनाकर लोगों का संवाद करा रहा था। 

आरोपी ने बताया कि वह चार साल से यह धंधा कर रहा है। उसके सिस्टम से अंतरराष्ट्रीय कॉल होती है और वह पकड़ में नहीं आती है। उसके कार्यालय में कंप्यूटर, दो सर्वर, नोकिया के दो मॉडम, दो स्विच, राउटर बोर्ड व मीडिया कन्वर्टर पाए गए। उसके पास अंतरराष्ट्रीय कॉल कराने के लिए आईएलडी लाइसेंस नहीं पाया गया। उसकी फीस करीब ढाई करोड़ रुपये होती है। उसके आतंकी गतिविधियों व देशद्रोह की संलिप्त लोगों का संवाद स्थानीय लोगों से कराने की आशंका है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय मोबाइल कॉल को स्थानीय बनाकर लोगों तक पहुंचाया जा रहा था। टीम ने अवैध एक्सचेंज में कार्रवाई कर उपकरणों को बरामद किया है। इस संदर्भ में धोखाधड़ी और इंडियन टेलीग्राफिक एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -डीएसपी अजीत सिंह, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें