फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सेवानिवृत्त एसआई को हनी ट्रैप में फंसाकर ऐंठ लिए सवा छह लाख रुपये, दो गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2022 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी को युवती का वीडियो दिखा बातों में फंसाकर वीडियो बनाया। बिना कपड़ों के सेवानिवृत्त एसआई के साथ मोबाइल स्क्रीन शेयर की। आरोपियों के मोबाइल से दर्जन भर लोगों के साथ अश्लील वीडियो मिली। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत शहर में रहने वाले दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त एसआई को हनी ट्रैप में फंसाकर सवा छह लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। गैंग के सदस्यों ने एक युवती संग अश्लील वीडियो बनाकर और इस दौरान उनके साथ स्क्रीन शेयर करके रिकॉर्ड कर लिया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अधिकारी बनकर उनको वीडियो भेजकर 6.27 लाख रुपये ऐंठ लिये। वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करके 15 लाख रुपये और मांगे गए। इससे तंग आकर पुलिस को सूचना दी। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   

शहर में रहने वाले दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त एसआई ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट (दोस्ती का आग्रह) को उन्होंने स्वीकार कर लिया था। उससे लगातार चैटिंग होने लगी। उसके बाद युवती ने व्हाट्सएप नंबर लेकर चैटिंग शुरू कर दी। उसने कई बार व्हाट्सएप पर बातचीत करके उनको अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


कई महीने उसने बातों में उलझाकर रिटायर्ड एसआई को अश्लील वीडियो काल करने को तैयार कर लिया। अश्लील हालत में उनकी वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। इसी दौरान उनकी अश्लील वीडियो को स्क्रीन शेयर कर रिकॉर्ड कर लिया गया। उसके बाद हनी ट्रैप गैंग के एक सदस्य ने पुलिस अधिकारी बनकर उनके पास काल की।

यह भी पढ़ें : Karnal: करवा चौथ से पहले छिना सुहाग, हादसे में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, मेहंदी लगवा लौट रहा था दपंती

उसने युवती के शिकायत देने की बात कही। उसने सेवानिवृत्त एसआई को धमकाकर अपने सदस्यों के साथ मिलकर उनसे 6.27 लाख रुपये ऐंठ लिए। उसके बाद गैंग के सदस्यों ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो युवती के साथ की भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

रिश्तेदारों व परिजनों को भेजने की धमकी देकर उनसे 15 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। परेशान होकर उन्होंने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। साइबर थाना पुलिस ने गैंग के सदस्यों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई शुरू की।  

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव सितली के आरिफ और गांव झंझार के सुहेल को काबू कर लिया। दोनों रिश्तेदार हैं। उन्होंने बताया कि मामले में कई सदस्य हो सकते हैं। जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। गैंग के लिए यह रुपया अपने खातों में लेकर उनको अन्य खातों में ट्रांसफर करते थे।

गैंग का मुख्य आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन, एक पीओएस मशीन और 43 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह अश्लील वीडियो चलाते थे। इसके झांसे में लेकर उस व्यक्ति का वीडियो बना लेते थे। वह लड़की बनकर खुद ही लोगों से चैटिंग करते थे। इस तरह वह लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


सौ से ज्यादा लोगों से कर चुके हैं ठगी  
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता लगा है कि हनी ट्रैप में फंसाकर यह गैंग डेढ़ साल में करोड़ों की ठगी कर चुका है। गैंग ने 100 से ज्यादा लोगों को फंसाया है। उनके मोबाइल फोन से करीब एक दर्जन लोगों की अश्लील वीडियो मिली है। इनके अन्य साथियों की तलाश में संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें