फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भिड़े दो बंदी, एक घायल

Fri, 27 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल परिसर में गुरुवार को दो बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। यह इतना बढ़ गया कि एक बंदी ने दूसरे पर टूटी प्लेट को हथियार बनाते हुए हमला कर दिया। इसी दौरान जेल में मौजूद वार्डरों ने घटनाक्रम देख लिया और बीचबचाव किया। इसके बावजूद हमले में एक बंदी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बंदी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सूचना पर मौके पर गोहाना रोड चौकी पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन घायल बंदी ने इस मामले में शिकायत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

हत्या के एक मामले में गुमड़ निवासी संदीप जिला कारागार में बंद है। जिस बैरक में संदीप है, उसी में कुछ दिन पहले सोहटी निवासी जितेंद्र भी बंद किया गया था। बताया जाता है कि गुरुवार को दोनों कैदियों में अचानक झगड़ा हो गया। इसी दौरान जितेंद्र ने टूटी प्लेट को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हुए संदीप पर हमला कर दिया। हमले में संदीप के मुंह और ठोढ़ी पर चोटें आ गईं। यह तो गनीमत रही कि पास में ही मौजूद जेल वार्डर तुरंत बीचबचाव के लिए पहुंच गए। वार्डरों ने जितेंद्र को काबू कर लिया और संदीप को भी संभाला।
इसी बीच मामले की जानकारी जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर को दी गई। जेल अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संदीप को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। इसके अलावा गोहाना रोड चौकी पुलिस को भी सूचना दी।  
विज्ञापन


बड़ा अपराधी संदीप, जितेंद्र छोटा
बताया जाता है कि हमले में घायल संदीप बड़ा अपराधी है। उस पर हत्या का एक मामला चल रहा है। वहीं इससे पहले वह करनाल जेल में भी रह चुका है। कई जिलों में संदीप के खिलाफ मामले बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर जितेंद्र छोटा अपराधी है, जो अवैध हथियार के मामले में बंद है।

कई दिनों से था रगड़ा, आज मिला था मौका
सूत्रों की मानें तो जितेंद्र और संदीप के बीच पिछले कुछ दिनों से रगड़ा चल रहा था। किसी बात को लेकर इनकी पहले भी कहासुनी हुई थी, उसके बाद से दोनों भिड़ने की फिराक में थे। गुरुवार सुबह नाश्ते के बाद इन्हें मौका मिला तो यह दोनों भिड़ गए। बताया यह भी जा रहा है कि जितेंद्र इस लड़ाई के लिए पहले से तैयार था, इसीलिए प्लेट को तोड़कर उसे घिस-घिसकर तीखा कर रखा था। इसी टूटी प्लेट के जरिए उसने संदीप पर वार किए।

बड़ा था इरादा, निशान बताते हैं
जिस तरह से संदीप पर हमला किया गया है, उससे जाहिर है कि हमलावर का इरादा बड़ा था। संदीप के मुंह और ठोढ़ी पर टूटी प्लेट के नुकीले हिस्से से वार किए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि जितेंद्र ने हमले तो संदीप की गर्दन पर किए थे, लेकिन बचाव के चलते वार ठोढ़ी पर हो गया। इरादा शायद संदीप की गर्दन पर वार कर उसका एक ही झटके में काम तमाम करने का था, लेकिन जितेंद्र ने दो वार किए और दोनों ही मुंह से ठोढ़ी तक सीमित रह गए।

कारागार में संदीप और जितेंद्र का आपस में झगड़ा हो गया था। जितेंद्र ने टूटी प्लेट के नुकीले हिस्से से हमला किया था। घायल संदीप का इलाज करवाया गया है। उसने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है।
-जयकिशन छिल्लर, जेल अधीक्षक

बंदियों के बीच झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। सामान्य अस्पताल में भी बंदी के इलाज के बाद पूछताछ की थी, लेकिन घायल ने कोई शिकायत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

-जसमेर, गोहाना रोड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें