फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Tue, 28 Jun 2016 12:32 AM IST
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
राई से राठधना रोड पर बने बाईपास के पास कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि डिवाडर तोड़ने के बाद खंभे से टकराने के बाद ही रुक सकी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव राई निवासी संजीव त्यागी (42) सोमवार को अपनी पत्नी ममता के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से सोनीपत जा रहा था। जब वह गांव राई से राठधना की तरफ जा रहा था। राठधना के निकट बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने संजीव और उनकी पत्नी को कुचला दिया। हादसे में संजीव की मौत हो गई और उनकी पत्नी ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार थी गाड़ी
जिस समय हादसा हुआ, उस समय गाड़ी तेज गति में थी। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के साथ ही गाड़ी सवार ने पहले डिवाइडर को तोड़ दिया था और बाद में खंभे से टकराने के बाद ही वह रुक सका था। हादसे में बाइक सवार का हेलमेट भी टूटकर बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रमेश कुमार, सेक्टर-3 चौकी प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें