फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत जेल में चार बंदियों पर हमला: जेल में ही मारने की दी धमकी, आरोपी पक्ष के सगे भाइयों समेत चार पर केस दर्ज

Mon, 24 Apr 2023 09:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत जिला कारागार में चार बंदियों पर पतीले हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चारों पर रात करीब 10 बजे हमला किया गया। जिसके चलते दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सोनीपत जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत जिला कारागार में रात को एक पक्ष के बंदियों ने दूसरे पक्ष के बंदियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि पतीले से हमला कर उन्हें घायल किया गया है। जेल प्रशासन को मामले का पता लगा तो घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया। बंदियों की तरफ से लिखित शिकायत मिलने पर जेल उप अधीक्षक ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों समेत चार पर मारपीट, धमकी देने व प्रिजनर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला कारागार में 20 दिन के अंदर झगड़े की यह दूसरी वारदात है।

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे दिया वारदात को अंजाम
जेल उप अधीक्षक कृष्ण ने बताया कि रात करीब दस बजे बंदियों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के अतुल, उसके भाई आकाश, दीपक व अनिल ने पतीला उठाकर दूसरे पक्ष को मारना शुरू कर दिया। जेल के सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव शुरू कराया। साहा ही सायरन बजाकर और सुरक्षाकर्मी बुलाए गए। जिसके बाद बंदियों को अलग किया गया।

घायलों को अस्पताल में दिलाया गया उपचार
हमले में अजीत, अमृत, अजय व अनिल को चोट लगी है। घायलों को तुरंत जेल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। घायलों ने जेल प्रशासन को शिकायत दी है कि आरोपियों ने उन्हें जेल में मारने व अपने साथियों से कहकर उनके परिवारों पर भी हमला कराने की धमकी दी है। जिस पर जेल प्रशासन की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


20 दिन में हमले की दूसरी वारदात
जिला कारागार में 20 दिन के अंदर बंदियों पर हमले की दूसरी वारदात है। इससे पहले 4 अप्रैल की रात को कारागार में बंद पंजाब के बंदी पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। बंदी की आंख पर भी चोट मारी गई थी। तब पंजाब के तरनतारन के गांव बहल निवासी देविंद्र को नागरिक अस्पताल सोनीपत व पीजीआई रोहतक में उपचार दिलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें