फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतकांड: महिला के घर में मिले दो लाख रुपये, फोन में 40 IAS के नंबर, ACB कर सकती बड़ा खुलासा

Mon, 24 Apr 2023 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला

सार

एसीबी अब भ्रष्टाचार के इस खेल का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए मिशन से हटाए गए चीफ स्किल ऑफिसर डॉ. दीपक शर्मा को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। एसीबी की मंशा है कि इस मामले में शामिल अन्य अधिकारी बच न पाएं। दीपक शर्मा 2016 से इस सीट पर बैठा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कौशल विकास मिशन में बिल पास कराने के नाम पर तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला पूनम चोपड़ा के दिल्ली स्थित घर से 2 लाख रुपये और बरामद हुए हैं। यह शिकायकर्ता रिंकू से पहले लिए गए थे। इसके अलावा, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला के घर और सेंटर से कुछ अहम दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। एसीबी के सूत्रों का दावा है कि महिला के मोबाइल में 40 से अधिक आईएएस अधिकारियों के नंबर सेव मिले हैं, जिनमें से कई के साथ उसकी चैट है। अब एसीबी महिला की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन


रविवार को एसीबी की टीम ने महिला को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले, शनिवार को एसीबी टीम महिला को लेकर दिल्ली स्थित उसके घर और सेंटरों पर रेड की। यहां से दो लाख रुपये और बरामद किए गए। एसीबी की टीम ने महिला के घर और सेंटर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। 

एसीबी की टीम अब इन दस्तावेजों के जांच कर रही हैं। इससे पहले, महिला ने कौन सी डील कराई थी और किस किस अधिकारी के साथ महिला की जानकारी थी, इसके लिए एंटी क्रप्शन ब्यूरो सूची तैयार कर रहा है। एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं और महिला की कॉल डिटेल निकाली गई है।
विज्ञापन


दीपक शर्मा को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी
एसीबी अब भ्रष्टाचार के इस खेल का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए मिशन से हटाए गए चीफ स्किल ऑफिसर डॉ. दीपक शर्मा को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। एसीबी की मंशा है कि इस मामले में शामिल अन्य अधिकारी बच न पाएं। दीपक शर्मा 2016 से इस सीट पर बैठा था। इसलिए एसीबी जांच का दायरा बढ़ाते हुए यह जानने की कोशिश में कि आखिर और किस-किस से पैसे की वसूली की गई है।

आईएएस अधिकारी अंडरग्राउंड
भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब आईएएस अधिकारी अंडरग्राउंड हो गए हैं। हालांकि, पहले दिन एसीबी की टीम ने कई घंटे तक आईएएस अधिकारी से पूछताछ की थी। उस समय आईएएस अधिकारी विजय दहिया ने महिला से किसी भी तरह के लिंक से इंकार कर दिया था लेकिन महिला के फोन से मिली चैट कुछ और ही बयां कर रही है।
 

हरियाणा कौशल विकास मिशन भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। महिला पूनम चोपड़ा, हटाए गए सीएसओ दीपक शर्मा और आईएएस विजय दहिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। मुझे एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम पर पूरा भरोसा है, वह न्याय करेगी और जो भी दोषी अधिकारी हैं, उनको सजा जरूर दिलाएगी। -रिंकू सचदेवा, शिकायतकर्ता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें