फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गए जेई और लाइनमैन को पीटा

Sun, 02 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राई
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा फाड़ी गई बिल बुक दिखाते जेई व लाइनमैन। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकना विभाग के जेई और लाइनमैन को महंगा पड़ गया। विभाग द्वारा गांव खेवड़ा में लगाए गए मीटर को उतार कर उपभोक्ताओं से जुर्माने की राशि वसूलनी चाही तो उपभोक्ताओं ने कहासुनी शुरू कर दी और हाथापाई भी की। विभाग के कर्मचारियों ने थाना राई पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विभाग के जेई बलजीत व लाइनमैन रामकरण ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें खेवड़ा कालोनी में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे और सीधी डोरी लगाने का कारण पूछा। इतनी सुनते ही घर की तीन महिलाओं ने उनसे कहासुनी करनी शुरू कर दी। इसके अलावा उनसे धक्कामुक्की की और बिल बुक भी फाड़ दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें