पुलिस मुलाजिमों से ही मांग डाली रिश्वत
विजिलेंस की टीम ने रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी के सहायक को गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी पटवारी की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि पटवारी व उसके सहायक ने इंतकाल में हुई गड़बड़ी को ठीक करने की एवज में 15 हजार रुपये मांगे थे।
गांव जाहरी निवासी चरणदास ने विजिलेंस को शिकायत दी थी की उसके एक भाई के इंतकाल में पटवारी ने कुछ गड़बड़ी की है, जिसे कराने के लिए वह पटवारी पवन के पास गया था।
कागजात में एंट्री ठीक करने की एवज में पटवारी पवन और उसके सहायक जसबीर ने 15 हजार रुपये की मांग की। 30 सितंबर को विजिलेंस की टीम ने छापामारी की, लेकिन भनक लगते ही आरोपी रिश्वत की रकम लेकर चंपत हो गए। विजिलेंस ने पटवारी पवन व उसके सहायक जसबीर के खिलाफ रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया था। जसबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पवन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस टीम आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद की जाएगी। पटवारी पवन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजीव सोनी, विजिलेंस प्रभारी