फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कुख्यात बिट्टू बरोणा के पिता की हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, STF बहादुरगढ़ ने की कार्रवाई

Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपी को अदालत में एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
एसटीएफ, बहादुरगढ़ के हत्थे चढ़ा कुख्यात बिट्टू बरोणा के पिता कृष्ण की हत्या का षड्यंत्रकारी गुरमेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में खरखौदा के गांव बरोणा में कुख्यात बिट्टू के पिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक के बसंत विहार का रहने वाले गुरमेल सिंह उर्फ पिंकू है। एसटीएफ ने आरोपी को अदालत में एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


गांव बरोणा निवासी अनीता ने 18 मार्च 2021 को शिकायत दी थी कि आठ-दस लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके पति कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी दिन कुछ देर पहले ही सोनीपत में मृतक कृष्ण के बेटे एवं कुख्यात बिट्टू बरोणा की कोर्ट में पेशी के दौरान गोली मारी गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद खरखौदा थाना पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ, बहादुरगढ़ की टीम ने अब रोहतक के बसंत विहार निवासी गुरमेल सिंह उर्फ पिंकू को गिरफ्तार किया है। 

गुरमेल के जीजा की हत्या का आरोप है बिट्टू पर
एसटीएफ बहादुरगढ़ प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि गुरमेल ने ही बिट्टू बरोणा के पिता की हत्या का षड्यंत्र रचा था। रंजिशन इस हत्या का अंजाम दिया गया था। गुरमेल के रोहतक निवासी जीजा सत्यवान मलिक की हत्या का आरोप बिट्टू बरोणा पर है। सत्यवान मलिक वकील था और रामकरण गैंग के मामले देखता था। जिसके चलते सत्यवान मलिक की हत्या को अंजाम दिया गया था और इसी रंजिश के चलते गुरमेल ने षड्यंत्र को रचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें