फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़मंडी के पास युवक को पीट-पीटकर किया मरणासन्न

Wed, 02 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात ओल्ड रोहतक रोड पर एक युवक को कुछ अज्ञात युवकों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया और आरोपी युवक को मृत समझ छोड़कर भाग गए। बुधवार सुबह जब उसे एक आटो चालक ने गुड़ मंडी के पास घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। वह उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले आए। फिलहाल युवक का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन

दिल्ली के चंद्रावल इलाके का रहने वाला रजनीश दिल्ली सब्जी मंडी स्टेशन के पास पार्किंग मेें काम करता है। वह फिलहाल सोनीपत शहर के विशाल नगर में पिछले कई वर्षों से किराए पर रहा है। वह सोनीपत से रोजाना ट्रेन से दिल्ली जाता है। मंगलवार रात को वह दिल्ली सब्जी मंडी से सोनीपत स्टेशन पर उतरकर अपने कमरे की तरफ जा रहा था। जब वह सोनीपत के गुड़ मंडी के पास पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने उसको तेजधार हथियारों से पीट-पीटकर घायल कर दिया और मारपीट के दौरान बायां हाथ तोड़ डाला। आरोपी उसे मृत समझकर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब एक आटो चालक अपने गंतव्य की ओर जा रहा था तो उसने रजनीश को तड़पता देखा। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर उसकी मां कमलेश गुड़ मंडी के पास पहुंची और और आटो चालक की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल थाना शहर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें