फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार सुपरवाइजरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राठधना के पास स्थित लिवान चौक पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो साथियों की मौत हो गई। दोनों राई स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर थे और बाइक पर सवार होकर कंपनी में जा रहे थे। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे पलट गई। जिसमें कार सवार दो लोग चोटिल हो गए। हालांकि पुलिस को उनका सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला बलिया के गांव कुम्हियां फिलहाल सोनीपत की बिहारी मंडी हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी संजय राई स्थित साया इंटरनेशनल कंपनी में सुपरवाइजर था। उसका साथी लक्ष्मी नगर गढ़ी ब्राह्मणान का रहने वाला हेमंत भी उसके साथ सुपरवाइजर था। दोनों साथी बाइक पर सवार होकर कंपनी में जाने के लिए निकले थे। वह फिम्स अस्पताल के पास से राठधना रोड होते हुए राई औद्योगिक क्षेत्र में जा रहे थे। जब वह लिवान चौक के पास पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आ रहे एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क किनारे जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे पलट गई। कार चालक व एक अन्य चोटिल हो गए। इसी बीच ऑटो में सवार होकर राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेम फैक्टरी में जाने के लिए लिवान चौक पर पहुंची संजय की बहन रीमा उपाध्याय ने हादसे में काल का ग्रास बने अपने भाई को पहचान लिया। उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया और पुलिस को सूचित किया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों शवों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने रीमा के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भाई का शव देखकर फफक पड़ी रीमा
हादसे के बाद ऑटो सवार रीमा जब लिवान चौक पर पहुंची तो सड़क किनारे पड़ी अपने भाई के दोस्त की बाइक को उसने पहचान लिया। 10 मिनट पहले उसकी बाइक पर उसका भाई संजय हेमंत के साथ बैठकर कंपनी में जाने के लिए निकला था। रीमा उनके पीछे ऑटो में सवार होकर आ रही थी। उसे क्या पता था कि चंद मिनट बाद उसे अपने भाई का शव ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

लिवान चौक के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो साथियों की मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर फैक्टरी में जा रहे थे। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदीप कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें