फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म व छेडख़ानी, पुलिस कर्मी समेत चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर्मी समेत चार नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने युवक व एक पुलिस कर्मी समेत चार लोगों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और अन्य आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उसका पति जेल में बंद है। उसे बाहर आने पर किसी अन्य मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या हैं पूरा मामला
सदर थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह बस में सफर कर रही थी। इस दौरान बस में उसे एक युवती मिली थी। बातचीत में युवती ने उसे कहा था कि गांव रोलद निवासी सुमेर उसे नौकरी दिलवा सकता है। उसने सुमेर का मोबाइल नंबर भी दिया था। जिसके बाद उसकी सुमेर से बातचीत होने लगी। सुमेर सोनीपत में काम करता है। उसने सुमेर से नौकरी दिलवाने को कहा था। महिला का आरोप है कि सुमेर ने 10 अक्तूबर, 2018 को उसे सोनीपत बुलवाया था। वह उसे सोनीपत में कार लिए हुए मिला। उसके साथ कार में एक अन्य व्यक्ति था जो कार चला रहा था। महिला का आरोप है कि सुमेर ने बताया था कि वह कोर्ट में रीडर का काम करता है। सुमेर ने उसके सभी कागजात ले लिए और बाद में जबरन कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। कार राजीव कॉलोनी में खड़ी थी। महिला ने बताया कि जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो रीडर व सुमित ने धमकी दी कि उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। वह उसे वायरल कर देंगे। जिसके चलते वह चुप रही। महिला ने बताया कि बाद में सुमेर ने उसे दोबारा कागजात देने के बहाने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में बुलाया। वहां पर सुमेर व युवक सुनील मिला। सुनील का परिचय उन्होंने पुलिस कर्मी के रूप में कराया था। महिला ने बताया कि इस दौरान दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय के मालिक गौरव ने छेड़खानी की और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि बाद में खुद को रीडर बताने वाले युवक ने साहब से मिलवाने व कागजात पर हस्ताक्षर करने के बहाने उसे मुरथल रोड स्थित एक ढाबे पर बुलवाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं खुद को पुलिस कर्मी बताने वाले सुनील ने उसे मामा-भंाजा के पास एक दुकान में बुलाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सुमेर ने उसे गोहाना में फिर से बुलाया। वहां पर वह एक अन्य व्यक्ति का साथ आया था। आरोपी ने खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर सदर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़खानी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद है पति, फंसाने की दी धमकी
महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पति हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। इसके चलते ही वह नौकरी करना चाहती थी। महिला ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी देने की बजाय उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके पति को बाहर निकलने के बाद फिर से किसी केस में फंसाकर वापस जेल भेजने की धमकी दे डाली।
महिला ने नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य आरोप लगाए हैं। जिसमें मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप कुमार, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें