फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवक से मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से मारपीट कर गाड़ी मोबाइल और 2.40 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के मुरथल अड्डा चौक के पास कार सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर उसकी गाड़ी, 2.40 लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया। युवक को हमलावरों से बचकर भागना पड़ा। युवक को उसकी जानकार युवती ने फोन कर मुरथल अड्डा चौक के पास बुलाया था। बाद में जब युवक कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचा तो उसकी जानकार युवती भी गायब मिली। युवक की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
पानीपत के गांव जौरासी खास निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह बचपन से ही अपने ननिहाल सेक्टर-7 गोहाना में अपने मामा पालेराम के पास रहता है। दीपक ने बताया कि वह शनिवार को अपने रिश्तेदार रोहतक के गांव रिठाल निवासी अमित की इंडेवर गाड़ी लेकर सोनीपत आया था। उसकी गाड़ी में 2.40 लाख रुपये रखे थे। पैसे वह एक जमीन का बयाना (अग्रिम राशि) देने के लिए अपने ममेरे भाई प्रदीप से लेकर आया था। दीपक ने बताया कि दोपहर एक बजे उसकी जानकार प्रियंका का फोन उसके पास आया और उससे पूछा कि कहां पर हो। उसने बताया कि वह सोनीपत में तो उसने उसे मुरथल अड्डा चौक के पास बुला लिया। जिस पर उसने कुछ दूर गाड़ी को रोक दिया और नीचे उतरकर प्रियंका से बातचीत करने लगा। दीपक का आरोप है कि इसी दौरान स्वीफ्ट डिजायर कार सवार तीन युवक उनके पास आए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसकी जेब से मोबाइल फोन व गाड़ी की चाबी छीन ली। वह उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने लगे तो वह उनसे छुड़ाकर मौके से भाग गया। जिस पर युवक उसकी गाड़ी व अपनी कार लेकर मुरथल की तरफ भाग गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसे वहां पर प्रियंका भी नहीं मिली। उसकी गाड़ी में उसके 2.40 लाख रुपये भी रखे थे। उसने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के बाद देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दीपक ने शक जताया है कि प्रियंका उन युवकों को जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात का पता लगने के बाद पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी कोई अहम सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले को लेकर आसपास के लोगों से बातचीत करने के साथ ही दीपक की जानकार युवती से भी संपर्क का प्रयास कर रही है।
---
युवक ने मारपीट कर गाड़ी, नकदी व मोबाइल लूट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
रामकुमार, प्रभारी, ओल्ड चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें