फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल दिखाकर शोरूम से हजारों की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर के एटलस रोड स्थित जूतों के शोरूम में घुसकर बदमाशों ने 18 हजार की नकदी व दो जोड़ी जूते लूट लिए। बाद में बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। लूटी की वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो सिविल लाइन थाना पुलिस ने फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एटलस रोड स्थित एडिडास कंपनी के शोरूम संचालक नवीन ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम को शोरूम पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक शोरूम पर जूते लेने के लिए आए। उन्होंने दो जोड़ी जूते खरीदे और बिल काउंटर पर पहुंचे। जहां दोनों ने पिस्टल निकाल ली और शोरूम पर मौजूद कर्मियों को एक तरफ खड़ा कर दिया। उसके बाद कांउटर में रखी 18 हजार रुपये की नकदी व दोनों जोड़ी जूते लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस, एसआइटी और सीआईए ने वारदात स्थल का मुआयना कर सीसीटीवी में कैद रिकार्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


दुकानदारों ने जताया रोष
दिनदहाड़े शोरूम में हुई लूट की वारदात को लेकर दुकानदारों ने रोष जताया है। दुकानदारों पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। साथ ही बदमाशों का जल्द पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


पिस्टल दिखाकर नकदी लूटने की शिकायत मिली है। सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों की तलाश कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
अनिरुद्ध चौहान, थाना प्रभारी, सिविल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें