फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला जठेड़ी गैंग के शार्प शूटर मोहित संग दोस्ती में बाइक लेकर हत्या करने आया था रोबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुलासा : जठेड़ी गैंग के शार्प शूटर संग हत्या करने के लिए बाइक लाया था रोबिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव नाहरा में निजी स्कूल बस चालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी रोबिन उर्फ मोमिन उर्फ रमीन काला जठेड़ी गैंग के शार्प शूटर मोहित संग दोस्ती में बाइक लेकर हत्या करने आया था। आरोपी ने रिमांड के दौरान खुलासा किया है। साथ ही बताया है कि हत्या की वारदात में प्रयुक्त बाइक को रोहतक से लूटा गया था। बाद अब मामले में फरार चल रहे रोहित के पास है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने रोबिन से पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। उसने बाइक व पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को भी कबूला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित रहे कि गांव नाहरा निवासी जगबीर (42) की गांव के पशु अस्पताल के पास 9 मार्च को 10 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। जगबीर हत्याकांड में राजू बसौदी, काला जठेड़ी व पवन उर्फ तोतला पर हत्या कराने का आरोप लगा था। दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च की रात को मुठभेड़ के बाद रोहतक के गांव गढ़ निवासी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। जिसने पुलिस को बताया था कि बस चालक ही हत्या करने के बाद वह और उसका साथी मोहित भाग गए थे। मोहित के साथ बाइक पर रोहतक के सांपला स्थित तेली वाली गली निवासी रोबिन उर्फ मोमिन उर्फ रमीन भी था। वही बाइक चला रहा था। बाद में कुंडली थाना पुलिस ने रोबिन को काबू किया था। जिसने बताया है कि वह मोहित के साथ बाइक चला रहा था। वारदात को अंजाम देकर वह भाग गए थे। उसने बाइक को मोहित के साथी रोहित को दे दिया था। रोहित अभी फरार चल रहा है। हालांकि मोहित को राई थाना पुलिस शराब कारोबारी हत्याकांड में गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही पुलिस जगबीर हत्याकांड में मोहित के मामा के लड़कों गांव रोलद निवासी मोहित सिंह व रोहित और उनके साथी मोहित कुमार को शरण देने व मदद करने में काबू कर चुकी है। पुलिस ने मामले में रोबिन की निशानदेही पर पांच कारतूस भी बरामद किए हैं।
बाइक और पेट्रोल पंप पर लूटपाट की बात भी कबूल
आरोपी रोबिन ने कुंडली पुलिस के सामने रिमांड के दौरान भापडौदा से 11 मार्च को पेट्रोल पंप से 20 हजार रुपये की नकदी लूटने की वारदात को कबूल किया है। साथ ही फरवरी माह में रोहतक के अस्थल बोहर के पास से बाइक लूट की वारदात को भी कबूल किया है। इसी बाइक को जगबीर हत्याकांड में प्रयोग किया गया। जिसे लेकर अब मोहित का साथी रोहित फरार है।
विज्ञापन

हत्या के बाद चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में छिपे थे हमलावर
गिरफ्तार आरोपी रोबिन ने कबूल किया है कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में जाकर छिप गए थे। वहां पर वह किराए पर रह रहे थे।1 उसने बताया है कि उनके गैंग के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे। हालांकि बाद में जब विकास को गिरफ्तार किया गया तो वह वहां से भाग निकले थे।
विज्ञापन

गांव नाहरा में बस चालक की हत्या के आरोपी से रिमांड के दौरान पांच कारतूस बरामद किए हैं। उसने लूट की दो अन्य वारदातों में संलिप्तता कबूल की है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-हरेंद्र कुमार, डीएसपी कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें