फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी पर खराब खड़े ट्राला में टकराया कैंटर, चालक का शव तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीपी पर खराब खड़े ट्राला से टकराया कैंटर, चालक का शव तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। केजीपी पर गांव बढ़खालसा के पास सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकराने के चलते कैंटर चालक की मौत हो गई। हादसे में कैंटर का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अलग कर तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भिवानी के गांव बड़ेसरा का रहने वाला मनोज (35) हिसार से कैंटर लेकर गाजियाबाद जा रहा था। जब वह शनिवार तड़के बढ़खालसा के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खराब खड़ा ट्राला उसे दिखाई नहीं दिया। जिससे कैंटर ट्राला में जा घुसा। हादसे में ट्राला का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने कैंटर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, दोनों वाहन आपस में बुरी तरह से फंसे थे। जिससे कैंटर को अलग नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस ने क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को अलग किया। जिसके बाद भी खिड़की काटकर शव को बाहर निकाला गया। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। दोपहर बाद शव की पहचान हो सकी है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दो क्रेन बुलवाकर अलग किए वाहन
पुलिस ने मौके पर दो क्रेन बुलवाकर दोनों वाहनों को अलग किया। जिसमें पुलिस ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में पुलिस ने कैंटर के आगे के हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीपी पर बढ़खालसा के पास हुए हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। कैंटर को ट्राला से अलग कराने के लिए क्रेन को बुलवाया गया। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-बलराज, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें