फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस चालक की हत्या का वीडियो वायरल, पुलिस जल्द कर सकती है मामले का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस चालक की हत्या का वीडियो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव करवेड़ी के पास स्कूल बस चालक की हत्या का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें हमलावर चालक पर ताबड़तोड़ वार करते दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो में हमलावर का चेहरा नहीं दिख रहा है। बस में एक महिला भी सवार दिख रही है। एसपी ने मामले में चार टीमों का गठन किया है। पड़ोसी गांव के युवकों पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले में जल्द खुलासा कर सकती है।
विदित रहे कि गांव रहमाणा निवासी जितेंद्र (40) गांव रतनगढ़ स्थित सर छोटूराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बस चालक था। वह बुधवार तीसरे पहर स्कूल से बस में बच्चों को लेकर करेवड़ी गांव में छोड़ने गया था। बस पर गांव करेवड़ी का ही सहायक था। वापस आते हुए वह भी गांव में ही उतर गया था। बताया गया कि जितेंद्र अकेला बस लेकर वापस स्कूल की तरफ आ रहा था। करेवड़ी फाटक से आगे जाने के बाद अचानक बाइक सवार तीन युवकों ने बस को रुकवा कर चालक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। हमले में चालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई रणबीर के बयान पर तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

---
वीडियो में ताबड़तोड़ हमला करता दिख रहा युवक
वीरवार को चालक की हत्या का वीडियो वायरल हो गाया। जिसमें हमलावर कुल्हाड़ी से चालक पर ताबड़तोड़ हमला करता दिख रहा है। चालक की पीठ में चाकू भी लगा दिख रहा है। दो दर्जन के करीब वार कर हमलावर फरार हो जाते हैं। हालांकि इसमें हमलावरों का चेहरा नहीं दिख रहा है। बस में सवार एक महिला के पैर भी दिख रहे हैं।
---
पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस टीम जल्द मामले का खुलासा कर सकती है। हत्या का शव पड़ोसी गांव के युवकों पर जताया गया है। पुलिस मामले को लेकर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

---
स्कूल बस के चालक की तेजधार हथियार से गोदकर हत्या के मामले में चार टीम जांच कर रही है। जिसमें सीआईए, एसआईटी के साथ मोहाना की टीम शामिल है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। मामले में जल्द खुलास कर हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी।
- सतेंद्र गुप्ता, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें