फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक को फोन व मैसेज भेजकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक को फोन और मेसेज भेजकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के जींद मार्ग पर रहने वाले एक फैक्ट्री संचालक को फोन कर व मेसेज भेजकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फैक्टरी मालिक के पास जब फोन आया तब वह दिल्ली के बवाना में था। उसने गोहाना आकर मामला दर्ज कराया है। साथ ही सुरक्षा देने की मांग की है।
जींद मार्ग निवासी राजेश गोयल की गोहाना व बवाना में निवार की फैक्ट्री है। उसने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को एक फोन नंबर से उसके पास मेसेज व फोन आया और उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की गई। राजेश गोयल ने बताया कि जिस नंबर से धमकी मिली उसे लेकर उसने अपने स्तर पर इसकी जांच की और पूछताछ करनी चाहिए, लेकिन पता नहीं लग पाया। जिस पर सिटी थाना में शिकायत दी। राजेश गोयल ने कहा कि उससे पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई जाए। पुलिस ने राजेश गोयल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जींद मार्ग निवासी राजेश गोयल ने एक करोड़ की रंगदारी मांगने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब रंगदारी मांगी गई वह दिल्ली के बवाना के आसपास थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- कुलदीप देशवाल, थाना शहर प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें