फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सिलेंडर फटने से मजदूर के परखच्चे उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सिलिंडर फटने से मजदूर के चीथड़े उड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई।
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आक्सीजन का सिलिंडर फटने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर शव के चीथड़े उड़ गए और 200 मीटर तक फैल गए। साथ ही सिलिंडर के टुकड़े भी काफी दूर तक फैल गए। हादसे से हुए धमाके में आसपास की फैक्ट्रियों के शीशे टूटकर बिखर गए। पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी संख्या 1911-12 में शुक्रवार को आक्सीजन के सिलिंडर उतारे जा रहे थे। सिलिंडर गांव अटेरना निवासी धर्मेंद्र उतार रहा था। इसी दौरान अचानक एक सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में धर्मेंद्र के शरीर के चीथड़े उड़ गए। शव के अवशेष व सिलेंडर के टुकड़े करीब 200 मीटर तक फैल गए। इतना ही नहीं आसपास की फैक्ट्रियों के शीशे भी टूट गए। फैक्टरी में काम कर रहे करीब छह कर्मी तुरंत बाहर की तरफ भागे। तब हादसे का पता लगा। मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंचे राई थाना प्रभारी ऋषिकांत व सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों को समझाकर पुलिस ने शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर राई थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि फिलहाल मामले में 174आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि हादसा किसी की लापरवाही से तो नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें