फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा के घर के आभूषण व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधवा के घर से आभूषण और अन्य सामान चोरी
विज्ञापन

- बेटे के साथ गई थी ससुराल, वापस आने पर चोरी का लगा पता
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा : शहर के वार्ड-1 में बंद पड़े विधवा के घर को निशाना बनाकर चोर आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए। महिला अपने बेटे को लेकर अपनी सुसराल गई हुई थी। वापस लौटने पर उसे घटना की जानकारी मिली। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड-1 निवासी पूनम ने बताया कि वह लंबे समय से खरखौदा में रह रही है। वह 28 मार्च को काम के चलते अपने बेटे प्रदीप को लेकर अपनी ससुराल हिसार के गांव मसुदपुर गई थी। वहां से वह 31 मार्च को वापस आए थे। जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच की तो पाया कि सारा सामान बिखरा हुआ है और चोर एलईडी, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन व एक मोबाइल को चोरी कर ले गए हैं। उसने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उसने पुलिस को घटना की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें