फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नवविवाहिता को नशीली गोलियां खिला किया प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के साथ ही अपने जेठ पर छेड़खानी व उसे नशीली गोलियां खिलाने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी जून में पंचकूला निवासी रजनेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं उसे जबरन नशीली गोलियां खिलाई जाती थी। इससे उसकी तबियत खराब रहने लगी। इतना ही नहीं उसके जेठ अनिल ने उसके साथ छेड़खानी भी की। जब उसने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को अवगत कराया तो उसे ही धमकी देकर खामोश रहने को कहा। इसके चलते वह बाद में अपने मायके आ गई और मामले से परिजनों को अवगत कराया। इस पर मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना के एएसआई और जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि जांच के बाद पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें