फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपियों ने कबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के विदेशों में रहने वाले परिवार के सदस्यों का दोस्त बताकर ठगी करने के मामले में आरोपी कैथल के डोगरा गेट निवासी राजेश और कैथल के अंबाला रोड स्थित बिशनगढ़ गामड़ी निवासी जसपाल उर्फ जस्सू को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर फिर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने सोने का एक कड़ा, दो हजार रुपये बरामद किए हैं। रिमांड के दौरान राजेश ने बताया कि उसने संत नगर निवासी रिटायर्ड रोडवेज इंस्पेक्टर से कड़ा ठगने के बाद सरसौद निवासी अपने सुसर को गिफ्ट कर दिया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस उसकी ससुराल सरसौद पहुंची। उन्होंने ससुर को गिफ्ट में दिया कड़ा बरामद कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने दो हजार की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को दोनों को मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें बैंक कॉलोनी निवासी महिला सावित्री से हुई ठगी के मामले में चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

अलग-अलग शहरों में 17 वारदात कबूली
- 17 जून को संत नगर निवासी सतीश कुमार रिटायर्ड कंडक्टर से ठगी की।
-7 जुलाई को अर्बन स्टेट टू निवासी कुंज बिहारी शर्मा से चेन और 50 हजार रुपये ठगे।
- 13 अगस्त में बैंक कॉलोनी निवासी सावित्री देवी से उसके आस्ट्रेलिया में रहने वाले बेटे का दोस्त बताकर सोने के कड़े ले गए।
- 26 अगस्त को सेक्टर-14 में राधा रानी से उसके दामाद का दोस्त बता दो कड़े ठग लिए।
- 18 अक्तूबर को कृष्णा नगर वासी कृष्णा देवी से कैंप चौक हिसार के पास से यह कहकर कि सोना पहनने का समय नहीं है और उसकी चारों चूड़ियां निकालकर कागज में पैक करके वापस दे दी और ठगी करके दो चूड़ियां उन्होंने अपने पास रख ली और दो चूड़ियां नकली और दो चूड़ियां सोना असली पैक करके उसे वापस दे दी थी।
विज्ञापन

- 19 सितंबर को सतीश कुमार वासी मॉडल टाउन हिसार से दो कड़े सोना और एक चेन अमेरिका में रह रहे उसके लड़के का दोस्त बताकर ठगी करके ले गए थे।
- 20 जुलाई को सेक्टर-13 हिसार निवासी डॉ. ऊषा रानी से उसके अमेरिका में रह रहे बेटे का दोस्त बताकर दो कंगन ठगी कर ले गए थे।
-आठ नवंबर को मॉडल टाउन निवासी बलबीर कौर और जोगेंद्र सिंह, जिनका लड़का जसवीर विदेश में रहता है का दोस्त बता कर सोने की दो चूड़ियां ठग ले गए।
-18 जून को हंस मार्केट फतेहाबाद से एक व्यक्ति से सोने की अंगूठी ठगी करके ले गए थे।
-23 सितंबर को बिघड़ रोड (फतेहाबाद) स्थित शिव चौक से एक महिला से सोने का कड़ा ठगी कर ले गए थे।
- 19 अगस्त को दिल्ली गेट हांसी से एक व्यक्ति से सोने का कड़ा ठग लिया।
-11 अक्तूबर को हांसी गेट भिवानी से एक महिला से दो हार और दो चेन ठग ले गए।
-9 सितंबर को अग्रसेन कॉलोनी सिरसा से एक महिला से दो कड़े ठगी करके ले गए थे।
- 20 अक्तूबर को सेक्टर 20 पार्ट टू सिरसा से एक महिला से सोने का कड़ा ठगी कर ले गए।
-14 नवंबर को संत नगर नजदीक बस अड्डा गोहाना से चार सोने के कड़े ठगी करके ले गए थे।
-23 नवंबर को ब्रह्मकुमारी कॉलोनी नरवाना निवासी एक महिला से एक कड़ा ठगी करके ले गए थे।
-9 नवंबर को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 निवासी एक महिला से सोने की तीन चूड़ियां ठगी करके ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें