फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद में हमलावरों के साथ आए तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा विवाद में हमलावरों के साथ आए तीन आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
राई/सोनीपत। गांव मनौली टौंकी के पास स्थित करीब साढ़े सात एकड़ (60 कनाल व 14 मरले) जमीन पर कब्जे को लेकर यूपी व हरियाणा के किसानों में हुए विवाद में हमलावरों के साथ आए तीन आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी बागपत के गांव काठा निवासी संजय, धान्नू व तिलकु है।
विज्ञापन

विदित रहे कि 9 मई को गांव मनौली, पाबसरा व खुर्मपुर के किसानों ने उत्तर प्रदेश के गांव काठा मवीकलां के किसानों पर यमुना से सटी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर काठा गांव की तरफ से 100 से अधिक किसान हाथों में लाठियां व पाइप लेकर कब्जा लेने आए थे और हरियाणा की तरफ के किसानों पर हमला कर दिया था। उन्होंने पबसरा के ग्रामीण भागीरथ को उठाकर उससे मारपीट की थी। हमले में मनौली के पूर्व सरपंच ब्रजमोहन, गांव पाबसरा निवासी चरण सिंह, भागीरथ, सुरेंद्र, सुधीर व बिल्लू तथा खुर्मपुर निवासी अशोक घायल हो गए थे। पुलिस ने भागीरथ के बयान पर काठा व मनौली क्षेत्र में रह रहे रंगराज, विजय, मत्तू, धर्मपाल, चपाटी, आवेश, मिंटू समेत 30 अन्य पर केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में रंगराज, अवेश उर्फ चपाती, अधेश, मिंटू, समल, कंवरपाल, गौरव, नरेंद्र, वेदपाल, रामे, ओमपाल, पृथल व विनोद को काबू किया था। अब संजय, धन्नू व तिलकु को आरोपियों के साथ कब्जा करने के प्रयास में काबू किया है। उन्हें अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें