फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना के इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के एक इंजीनियर के खाते से 11 दिनों में अलग-अलग जगह से 2.96 लाख रुपये निकाल लिए गए। इंजीनियर को जब रुपयों की जरूरत पड़ी तो उनके खाते में मात्र 6 हजार रुपये मिले। इंजीनियर के पिता ने शहर के बैंक से जानकारी जुटाने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोहाना के वार्ड संख्या- 12 निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. ब्रजमोहन मल्होत्रा ने बताया कि उनका बेटा प्रियंक मल्होत्रा पुणे की एक कंपनी में इंजीनियर है। प्रियंक का गोहाना के पीएनबी बैंक में ही खाता है। गत सात मार्च को पुणे गया था और वहां एक होटल में किराये पर कमरा लेकर 13 मार्च तक रहा। उसके बाद वह किसी काम से उदयपुर गया था। गत 14 अप्रैल को प्रियंक ने पैसे निकाले तो उसके खाते में मात्र छह हजार रुपये मिले। उसने अपने पिता को इस मामले की जानकारी दी, इसके बाद वह बैंक पहुंचे और मामले की शिकायत की। बैंक कर्मियों ने बताया कि 11 दिन में प्रियंक के खाते से गुरुग्राम और पुणे के एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। जबकि एटीएम कार्ड उसके पास ही है। इसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें