सोनीपत। शहर के आईटीआई चौक स्थित प्रीत विहार के रहने वाले युवक व उसके साथियों को कृषि मंत्रालय में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 26 लाख रुपये ऐंठने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के बलजीत नगर का रहने वाला सज्जन व नई दिल्ली स्थित दसघर पुरी का रहने वाला सुभाष है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विदित रहे कि प्रीत विहार निवासी रवि ने 15 मार्च को सिविल लाइन थाने में ठगी की रिपोर्ट लिखाई थी। आरोप था कि उसके रिश्ते में चाचा दिल्ली के बलजीत नगर के रहने वाले सज्जन घर आए थे और दिल्ली के पूसा स्थित कृषि मंत्रालय में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलवाने सकता है। जिस पर रवि, उसकी बहन रेनू, चचेरे भाई नवीन तथा दो अन्य को नौकरी दिलवाने की बात की गई थी। जिसकी एवज में सज्ज को कहा था। उन्होंने अपने परिचित दिल्ली के गांव दसघर पुरी निवासी सुभाष नागर को वर्ष 2017 में 26 लाख रुपये दिए गए थे। रवि का आरोप था कि उसका मेडिकल भी कराया गया था। साथ ही उसे नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र भी दिया गया था। बाद में जब वह नियुक्ति के लिए पहुंचा तो सच्चाई का पता लगा था। बाद में सज्जन ने रुपये वापस मांगने तो धमकी दी गई। एक बार रुपये देने का समझौता भी हुआ जिसे तोड़ दिया। इसके बाद एसपी को शिकायत देकर पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों सज्जन व सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।