फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजिल्स स्कूल के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी सोनू उर्फ शुभम (18) अपने साथी पटेल नगर के ही विकास के साथ रविवार देर शाम बाइक पर सवार होकर अपनी कालोनी की तरफ जा रही थी। जब वह लिटिल एंजिल्स स्कूल के सामने पहुंचे तो इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सडक़ पर जा गिरे। चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने विकास के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी भी घायल है। मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विकास कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें