फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को काबू कर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। आईटीआई के पास एक युवक को काबू कर तीन बदमाश उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से यमुनानगर के फर्कपुर स्थित नंदा कालोनी निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह फिलहाल खरखौदा के मटिंडू रोड स्थित नागपाल वेयर हाउस में नौकरी करता है तथा वहीं पर रहता है। अरुण ने बताया कि वह शनिवार शाम को किसी काम से वेयर हाउस से अपनी बाइक पर किसी काम के सिलसिले में खरखौदा जा रहा था। जब वह खरखौदा आईटीआई के पास पहुंचा तो इसी दौरान तीन युवकों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, युवकों ने उसे बाइक से नीचे उतार दिया और जबरन उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। उसने युवकों का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सका। अरुण ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने तीन बदमाशों पर उसे रुकवा कर जबरन उसकी बाइक छीनने का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
एएसआई हरिओम, जांच अधिकारी, खरखौदा थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें