फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हेंडी पर अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में 11

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हेंडी पर अलग-अलग जगहों पर हुए झगड़ों में 118 घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। होली (दुल्हेंडी) पर लोगों ने जमकर हुडंदग मचाया। इस दौरान शहर के साथ ही कई गांवों में भी लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें लोगों ने जमकर खून भी बहाया। अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में 118 लोग घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। होली के दिन शहर व आसपास के गांवों में लोगों ने छोटी-छोटी बातों में झगड़ा कर एक दूसरे पर हमला कर दिया। शहर की शास्त्री कालोनी की गली नंबर 4 निवासी जगवंती ने पुलिस को बताया कि वीरवार को वह अपनी बेटी के साथ घर पर थी। इसी दौरान सुभाष, कुलदीप व संदीप उनके घर में घुस आए। तीनों शराब के नशे में थे। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने दरवाजा भी तोड़ दिया। इसी दौरान उसने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं काठमंडी स्थित क्षेत्र में एक गर्भवती महिला पर हमला कर दिया गया। वंदना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तारानगर निवासी विशाल को अस्ताल में उपचार दिया गया। मनीष व रेखा को भी घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल होकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे 68 लोगों ने एमएलआर नहीं कटवाई। उसे अस्पताल में उपचार दिया गया था। अस्पताल में पहुचे 35 लोगों की एमएलआर काटी गई।
फाग खेलते हुए 6 महिलाओं सहित 15 घायल
गोहाना। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में वीरवार को फाग खेलते हुए 6 महिलाओं सहित 16 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायलों में गांव खंदराई निवासी दीपक, छतेहरा निवासी विक्रम, कुलदीप, मनीषा, गांव जागसी निवासी मोहित, गांव भंडेरी निवासी अशोक, विजय देवीपुरा, हरीश गांव रुखी, उर्मिला व देवी गांव जसराणा, सुनीता गांव बुटाना, बलराम देवीपुरा, कृष्णा गांव दोदवा, विक्रम गांव कटवाल, शीला गांव दोदवा घायल हो गए।
विज्ञापन

मां-बेटों से की मारपीट, केस दर्ज
गांव मुंड़लाना में पड़ोसियों ने एक महिला व उसके दो बेटों को पीट कर घायल कर दिया। दोनों बेटों पर तेजधार हथियार से हमला भी किया। कमलेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे प्रदीप व दीपक के साथ घर के बाहर गली में खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोसी जयभगवान व उसके परिजन उन्हें अपशब्द कहने लगे। गाली देने पर एतराज जताया गया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दोनों बेटों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया।
विज्ञापन

व्यक्ति पर चाकू से किया हमला
गांव खानपुर कलां में एक ग्रामीण पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि वीरवार की शाम को वह घर के बाहर गली में बैठा और उसका सात वर्षीय बेटा गली में खेल रहा था। उसी दौरान गांव के ही राहुल व अमित वहां पहुंचे और उसे अपशब्द कहने लगे। जब उसने दोनों को मना किया तो कहासुनी बढ़ गई। भीम सिंह ने बताया कि राहुल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। भीम सिंह की बेटियां मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें