फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते खरीदने आई युवती का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जूते खरीदने दुकान में आई युवती का पर्स चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कच्चे क्वार्टर स्थित जूते की दुकान में खरीदारी करने गई एक युवती का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 17 हजार रुपये, डेबिट कार्ड व अन्य कागजात थे। युवती की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाऊन निवासी छवि ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को कच्चे क्वार्टर मार्केट में खरीदारी के लिए गई थी। इसी दौरान वह एक दुकान में जूते पसंद करने लगी। इसी दौरान कोई उसका पर्स चोरी कर ले गया। जब उसे पर्स गायब होने का पता चला तो उसने आसपास छानबीन भी की लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं लग पाया। पर्स में करीब 17 हजार रुपये, डेबिट कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। उसने मामले से थाना सिविल लाइन पुलिस का अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें