नाबालिग को बहकाकर ले जाने के बाद किया था दुष्कर्म, आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
मोहाना थाना क्षेत्र के गांव से नाबालिग को बहकाकर ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को पानीपत से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
मोहाना थाना के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 8 मई को शिकायत दी थी कि आरोपी संजू उर्फ त्रिलोकचंद उसकी 16 साल की बेटी को बहकाकर ले गया। जांच में सामने आया था कि त्रिलोकचंद राजमिस्त्री के पास काम करता था और यहीं से वह उसकी बेटी को बहकाकर ले गया। पुलिस ने लड़की को पानीपत से बरामद कर लिया था। लड़की का मेडिकल कराने पर उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज कर लिया है।
---
लड़की के पिता ने उसकी बेटी को बहकाकर ले जाने की शिकायत दी थी। लड़की को बरामद करने के बाद दुष्कर्म किए जाने का पता लगा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म का भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
एएसआई मंजू, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।