फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो से 122 बैग गेहूं चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डिपो से 122 बैग गेहूं चोरी
विज्ञापन

- डिपो संचालक ने दर्ज कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो,
राई/सोनीपत। गांव जैनपुर में राशन डिपो का गेहूं चोरी होने का मामला सामने आया है। डिपो संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जैनपुर निवासी सतपाल ने बताया कि उसने जैनपुर व टिकौला का राशन डिपो ले रखा है। वह तथा उसका साथी महाबीर दोनों गांवों में राशन का सामान सप्लाई करता है। अप्रैल माह में बांटने के लिए वह 23 मार्च को गेहूं के 122 बैग लेकर आया था। जिनमें 61 सौ किलो से अधिक गेहूं था। सतपाल ने बताया कि 31 मार्च की रात को चोर महाबीर के घर से गेहूं के सभी बैग चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता लगा। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर उसने मामले से अब पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव जैनपुर में राशन डिपो के लिए आया गेहूं चोरी होने की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
फूल कंवार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें