फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस घर से उठनी थी डोलियां, अब वहां पसरा है सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस घर से उठनी थी डोलियां, अब वहां पसरा है सन्नाटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव मटिंडू में दो सगी बहनों की बुधवार को ही शादी थी। परिवार ने शादी की तैयारी कर रखी थी। अब उस परिवार के मुखिया सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हो गया है। जिसके बाद से जहां कुछ देर पहले तक खुशियां मनाई जा रही थी अब वहां सन्नाटा पसर गया है। परिवार के सदस्य घर से फरार है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि जिस लडक़ी को लेकर हत्या का आरोप है वह नाबालिग है। वहीं बड़ी बहन की ससुराल वालों ने भी बारात लाने से मना कर दिया है।
गांव मटिंडू में दो बहनों की शादी तय की गई थी। एक ही बारात दिल्ली तो दूसरी की जींद से आनी थी। इसी बीच तडक़े जिस लडक़े से परिवार की छोटी बेटी बातचीत करती थी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के परिजनों ने लडक़ी के पिता, चाचा व चचेरे भाइयों पर हत्या करने का मामला दर्ज करा दिया गया। युवक दीपक के पिता समुंद्र ने आरोप लगाया कि उसके बेटे से गांव की लडक़ी बात करती थी। वह उससे मिलने भी आती थी। उसका बेटा उसे बातचीत करने व मिलने से मना करता था। उसके बताने पर लडक़ी के पिता को इसे लेकर आगाह भी किया गया था। उसके बावजूद लडक़ी के परिजनों ने उसके बेटे को ही मारने की धमकी दे डाली थी। अब उन्होंने उसके बेटे को पशुबाड़े में ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन

छोटी बेटी के कागजात देखने पर मिली नाबालिग
पुलिस ने जांच की तो जिस लडक़ी को लेकर विवाद हुआ बताया जा रहा है वह नाबालिग मिली है। खरखौदा थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि लडक़ी के कागजात की जांच करने पर वह साढ़े 17 साल की मिली है। जिससे उसकी शादी हो ही नहीं सकती।
बड़ी बेटी की भी नहीं आई बारात
आरोपी परिवार की बड़ी बेटी की भी दिल्ली के गांव से शादी तय हुई थी। उसकी बारात भी बुधवार को आनी थी। जब उसके पिता व परिजनों पर हत्या का आरोप लगा तो उसकी बारात भी नहीं आई। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पूर्व फौजी समुंद्र के बड़े बेटे दीपक (18) की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक की मां सुशीला, छोटे भाई व बहन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े बेटे की हत्या से उसकी मां बार-बार बेसुध हो जाती है। परिवार के अन्य सदस्य भी खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें