फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल दिखाकर कार चालक से 51 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
बहालगढ़ रोड पर एक कार चालक को पिस्टल दिखाकर तीन बदमाश 51 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरीदाबाद के आर्य नगर निवासी विष्णु ने पुलिस को बताया कि वह 25 नवंबर को वह गांव बागडू कलां सफीदो स्थित स्कूल से अपने घर वापस फरीदाबाद जा रहा था। जब वह बहालगढ़ रोड पर पुल के पास पहुंचा तो इसी दौरान आई-20 कार सवार तीन युवकों ने उसकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी। वह कुछ समझ पाता उससे पहले कार से तीन युवक नीचे उतरे व उसे पिस्टल दिखाकर काबू कर लिया। उन्होंने उसे कार से नीचे उतार दिया। उन्होंने उसकी जेब से 51 हजार 200 रुपये की नकदी छीन ली। साथ ही युवकों ने धमकी दी कि अगर यहां रुका तो गोली मार देंगे। जिस पर वह घबरा गया और वहां से दिल्ली की तरफ चला गया। दिल्ली बॉर्डर पर जाने के बाद उसने टोल प्लॉजा पर रुककर पुलिस को मामले से सूचित किया। उसके बाद वह घर चला गया। अब वह वापस आया और मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने विष्णु के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई रणबीर सिंह बोले कि कार चालक ने पिस्टल दिखाकर हजारों रुपये लूट की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें