फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस युवती की गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या, उसके भाई पर दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर के बहुचर्चित गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या के मामले को लोग अभी भूल भी नहीं पाए हैं कि अब युवती के भाई पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप भी युवती की मां की विधवा सहेली ने लगाया है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और कानों की बालियां भी छीन ले गया। पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म व लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।
शहर की रहने वाली 40 वर्षीय विधवा महिला ने बताया कि वह अपने घर पर थी। इसी दौरान उसकी सहेली का बेटा उसके घर में आ गया। उसने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसका मोबाइल फोन और कानों की बालियां भी छीन ले गया। महिला ने मामले की सूचना सिटी थाना की सेक्टर-23 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की बहन की गैंगरेप के बाद हो चुकी है हत्या
जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, उसकी बहन की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या हो चुकी है। यह मामला सामने आने के बाद देशभर में चर्चित हो गया था। युवती की मौत के बाद प्रदेश के मंत्रियों से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक युवती के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे थे। अब उसके भाई पर ही विधवा से दुष्कर्म का आरोप लगा है।


महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही मोबाइल व बालियां छीनने का आरोप भी लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
राजपाल, सिटी थाना प्रभारी

गैंगरेप के बाद जिस युवती की हत्या, उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म का केस
युवती की मां की विधवा सहेली ने लगाया घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप
महिला ने कहा, आरोपी मोबाइल फोन और कानों की बालियां भी लेकर हुआ फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें