फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बदमाशों के 24 गैंग सक्रिय, खाकी ने बढ़ाई निगरानी, नए गैंग के रूप में कुल्हाड़ी गैंग की एंट्री

Sun, 04 Sep 2022 06:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

24वें गैंग के रूप में पुलिस ने कुल्हाड़ी गैंग को शामिल किया है। जिले में छह गैंग फिलहाल निष्क्रिय हैं। जबकि कई गैंग में तीसरे नंबर के सदस्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : MID DAY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है। जिले में वर्तमान समय में बदमाशों के 24 गैंग सक्रिय हो गए हैं। जिन पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। अब तक जिले में 23 गैंग सक्रिय थे, पुलिस ने अब 24वें गैंग के रूप में कुल्हाड़ी गैंग को शामिल किया है। पुलिस ने पेट्रोल पंपों व  गैस एजेंसी के कारिंदे पर कुल्हाड़ी से हमला कर नकदी लूट की वारदात में अब तक पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया  है। 

विज्ञापन


गैंगवार के रूप में सोनीपत का नाम लगातार चर्चाओं में रहा है। गैंगवार में जेल से लेकर न्यायालय परिसर तक में हत्याओं को अंजाम दिया जा चुका है। रामकरण बैंयापुर, राजू बसौदी व काला जठेड़ी गैंग की तलाश में कई राज्यों की पुलिस दबिश दे रही है। सोनीपत के शराब माफिया गैंग की तलाश दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात व बिहार की पुलिस  भी कर रही है।

यह भी पढ़ें : Firing In Rohtak: राज्यपाल के जाने के बाद MDU में चली गोलियां, NSUCI के पूर्व अध्यक्ष सहित चार घायल
विज्ञापन


समय के साथ जिले में चल रही कई गैंग निष्क्रिय हो गए तो वहीं कई अन्य गैंग में तीसरे नंबर के सदस्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी गैंग पर निगरानी रख रही है और आरोपियों को दबोच सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान के बैंक खाते खंगाले, प्रॉपर्टी के कारण हत्या के एंगल पर जांच जारी

ऐसे रिकॉर्ड में शामिल होते हैं गैंग
पुलिस की मानें तो किसी एक श्रेणी के अपराध को जब तीन या उससे ज्यादा सदस्य मिलकर अंजाम देते हैं और वह अलग-अलग भी अन्य दो-दो सदस्यों के साथ मिलकर उसी प्रकृति का अपराध कर चुके होते हैं। तब उनको गैंग के रूप में रिकॉर्ड में शामिल कर लिया जाता है। गैंग रिकॉर्ड में शामिल होने के बाद इन पर पुलिस की निगरानी बढ़ जाती है। 

जिले में नए गैंग

  • कुल्हाड़ी गैंग 
  • ट्रांसफार्मर गैंग 
  • विक्की फाजिलपुर लूट गैंग 
  • अंकित रायपुर लूट गैंग
  • सचिन उर्फ बाबा डकैती गैंग 
  • प्रदीप उर्फ छोटा डकैती गैंग 
  • रवि उर्फ थोथू सलीमसर माजरा गैंग 
  • अमित उर्फ मीता वाहन चोरी गैंग 
  • अमित उर्फ राधेश्याम हाजीपुर नवादा वसूली गैंग 
  • सुनील उर्फ बंदा पाइपलाइन तेल चोरी गैंग 

विज्ञापन

कुल्हाड़ी से भयभीत कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वालों को गैंग के रूप में रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है। इस गैंग के सदस्यों ने एक महीने में कई वारदातों को अंजाम दिया था। गैंग के सदस्यों के पकड़े जाने और गैंग के रूप में मान्यता से आपराधिक वारदातों में कमी आएगी। -निकिता खट्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सोनीपत

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है। पुलिस अधिकारियों निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अपराध को छोटा ना समझा जाए। जो भी अपराधी सक्रिय मिलें, उनको नियमानुसार प्रतिबंधित किया जाए। जिले में कई नाबालिग भी हैं, जो चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस की कार्यशैली से गंभीर श्रेणी के अपराध में कमी आई है। -हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें