फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास ढ़ाबे पर मारपीट व तोड़फोड़, सीसीटीवी में दिख रहे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान का पैसा मांगने पर युवकों ने ढाबे पर की मारपीट और तोड़फोड़
विज्ञापन

सोनीपत। बहालगढ़ चौकी के पास स्थित सैनी ढाबे पर सामान लेने आए पांच युवकों ने सामान के पैसे मांगने पर मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। चौकी से कुछ दूरी पर हुई घटना को अंजाम देकर पांचों युवक फरार हो गए। पूरा मामला ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहालगढ़ चौक के पास स्थित सैनी ढाबा के मालिक रामचंद्र ने बताया कि बुधवार रात को पांच युवक उसके ढाबे पर आए थे। उन्होंने यहां पर आने के बाद सामान लिया था। बाद में जब ढाबे के कारिंदों ने उससे पैसों की मांग की तो उन्होंने मना कर दिया। साथ ही कारिंदों से मारपीट भी की। बाद में युवकों ने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ भी की। उसने बताया कि पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। मामले की सूचना के बाद पहुंचे राई थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल, बहालगढ़ चौकी प्रभारी सुरेश हुड्डा ने मामले की जांच की। जांच में पता लगा कि सामान के पैसे कम देने पर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें