फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म, परिवार को मारने की धमकी, परेशान आकर किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म, परिवार को मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली किशोरी का पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपहरण करके दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ मारपीट किया। किसी को इस बारे में बताने पर मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी गई। इस कारण ही किशोरी ने एक महीने तक परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। उस युवक ने किशोरी को फिर से परेशान किया तो बेटी को परेशान देखकर मां ने इसका कारण पूछा। उसके बाद ही किशोरी ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसपर परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी।
सदर क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर की शाम करीब 8 बजे किशोरी अपनी मां के साथ शौच के लिए जा रही थी। उसकी मां कुछ पीछे रह गई तो किशोरी को अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका मुंह दबा लिया और वहां से उठाकर पास ही एक कमरे में लेकर चला गया। जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने किशोरी को किसी को इस बारे में कुछ बताने पर मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी। इस कारण ही किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन युवक ने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे किशोरी परेशानी रहने लगी तो उसकी मां ने इसका कारण पूछा। उसके बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इस मामले में तुरंत ही मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसका पता चलते ही आरोपी घर से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किशोरी ने दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप एक युवक पर लगाए हैं। किशोरी का मेडिकल करवा कर कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
-उषा, जांच अधिकारी, थाना सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें