फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई जाने के लिए किराए पर ली इक्को गाड़ी, चालक के हाथ पैर बांधकर लूट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई रोहतक के लिए बुक कराई इको, रास्ते पर चालक को उतार लूट ली गाड़ी
विज्ञापन

अमर उजला ब्यूरो
सोनीपत/गोहाना। गोहाना बाइपास स्थित खानपुर पुल के पास महिला व तीन युवकों ने टैक्सी चालक को बंधक बनाकर उसकी इको गाड़ी लूट ली और फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने से पहले महिला व एक युवक ने पानीपत के समालखा से पीजीआई रोहतक जाने के लिए इको गाड़ी को टैक्सी में लिया था। बदमाश चालक को रोहतक के हुमायूपुर के खेत में उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने चालक के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पानीपत के गांव हथवाला निवासी जोगिंद्र ने गोहाना सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी इको गाड़ी को बुकिंग में चलाता है। जोगिंद्र ने बताया कि 20 मार्च की शाम को वह अपनी गाड़ी को लिए समालखा के टैक्सी स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान उसके पास एक महिला और युवक आए और उसकी इको गाड़ी को रोहतक पीजीआई तक टैक्सी में लेेकर चलने की बात कही। जोगिंद्र ने बताया कि उन्होंने 2300 रुपये में उन्हें पीजीआई में छोड़कर आने को कहा। जिसके बाद वह उन्हें लेकर पीजीआई के लिए चल दिया। उसने बताया कि शाम सवा पांच बजे जब गांव चिड़ाना के पास पहुंचे तो युवक ने सिगरेट लेने के लिए गाड़ी को रुकवाया और सिगरेट लेने के बाद वह वापस बैठ गया। जोगिंद्र ने बताया कि जब बाद में वह खानपुर कलां मार्ग के पास से गुजर रहे बाइपास पर पहुंचा तो पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। उन्होंने उसे सही तरीके से गाड़ी चलाने की नसीहत देते हुए नीचे उतार दिया। वह इससे पहले कुछ समझ पाता उन्होंने उसे गाड़ी की पिछली सीट पर जबरन डाल दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। बाद में इको सवार महिला उतरकर एक युवक के साथ पल्सर बाइक पर चली गई। इसके बाद दो युवक उसे लेकर रोहतक की तरफ चल गए। गांव हुमायूपुर के पास उन्होंने उसे खेतों में उतार दिया और गाड़ी लूटकर फरार हो गए। जोगिंद्र ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, पुलिस ने उसके बयान पर महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित को बदमाश के साथ महिला को देखकर लूटपाट का नहीं था अंदेशा
जोगिंद्र ने बताया कि उसकी इक्को को टैक्सी में लेकर चलने के दौरान युवक के साथ एक महिला आई थी। जिससे उसे भी कोई शक नहीं हुआ। अगर उसके साथ महिला नहीं होती तो शायद वह उनके साथ नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने उसकी इको गाड़ी को टैक्सी में पीजीआई रोहतक ले जाते हुए रास्ते में लूटपाट करने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-महिपाल सिंह, थाना प्रभारी शहर गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें