फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पर हमला, कार के शीशे भी तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पर हमला, कार के शीशे तोड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सोनीपत बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अनूप दहिया पर 10-12 युवकों ने नंदी चौक के पास हमला कर दिया। पिस्तौल दिखाने के साथ ही बेसबॉल के बल्ले व लाठी-डंडों से गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों से बच कर भाग रहे पूर्व प्रधान का युवकों ने करीब आधा किलोमीटर तक पीछा भी किया। उन्होंने कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में घुसकर जान बचाई। चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों के बचाव में आने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अनूप दहिया ने पुलिस को बताया कि वह सुबह कोर्ट की तरफ जा रहे थे। जब वह नंदी चौक से आगे मालवीय स्कूल के पास पहुंचे तो वहां पर अनुराज नाम के युवक ने उनकी गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ा दी। अनूप दहिया ने जैसे ही गाड़ी रोकी तो दूसरी गाड़ियों से उतरे 10-12 युवकों ने उसकी गाड़ी पर बेसबाल व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि इसी दौरान अनुराज ने पिस्तौल निकाल कर उस पर तान दी। यह देख अनूप ने अपनी गाड़ी में बैठकर अपनी गाड़ी भगा ली। हमलावरों ने भी अपनी गाड़ी में उनका पीछा किया। पीछा करते देख वह कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में घुस गए। अनुराज व अन्य हमलावर उसके पीछे-पीछे चौकी में घुस गए और उन्हें दोबारा पीटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान अनुराज ने बेसबॉल के बल्ले से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। शोर सुन कर उस तरफ आए पुलिस कर्मियों ने उन्हें छुड़वाया। पुलिस कर्मियों ने अनुराज व तीन अन्य युवकों को पकड़ लिया। जबकि अन्य युवक मौके से भाग गए। अनूप का आरोप है कि चुनाव के दौरान अनुराज से उसकी कहासुनी हुई थी। अनुराज ने जान से मारने की धमकी दी। अब साजिश के तहत उस पर हमला किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
अधिवक्ता की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें