फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई शाखा में सर्वर व कम्प्यूटर खराब होने से लेन-देन ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई शाखा में सर्वर व कंप्यूटर खराब होने से लेन-देन ठप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। शहर की छोटी मंडी के निकट स्थित एसबीआई शाखा में पिछले दो दिनों से पैसों का लेन-देन नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं सर्वर खराब होने से बैंक का कामकाज भी ठप है। शाखा में आने वाले उपभोक्ताओं को खाली हाथ हीं वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता जय भगवान, दलबीर, सतबीर, राजबीर व रामेहर ने बताया कि शनिवार व रविवार को बैंक की छुट्टी थी। सोमवार को वे बैंक पहुंचे तो बैंक में सर्वर की गड़बड़ी के कारण उनका कार्य नहीं हो सका। मंगलवार को फिर बैंक गए, लेकिन बिजली की गड़बड़ी के चलते सर्वर व कंप्यूटर सिस्टम खराब बताए गए। जिसके कारण बैंक में मंगलवार को भी लेनदेन का कार्य नहीं हो सका और उन्हें बिना काम कराए ही उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। बैंक से पैसे नहीं निकलने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शाखा प्रबंधक ललिता देवी का कहना कि बैंक में बिजली खराब होने के कारण जनरेटर चलाकर काम करा रहे थे, लेकिन दो दिन से तकनीकी खराबी होने से कोई काम नहीं हो रहा। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है, जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें