फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
खरखौदा/सोनीपत।
गांव सिलाना के पास बाइक सवार व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्राली ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। रोहतक के गांव बखेता का रहने वाला रणबीर सिंह खांडा ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक था। शुक्रवार रात को रणबीर का बेटा नरेंद्र अपने पिता से मिलने बाइक पर गया था। वहां जाने के बाद रणबीर व उसका बेटा अलग-अलग बाइक पर अपने घर आ रहे थे। जब वह सिसाना के पास पहुंचे तो इसी दौरान ईंट भट्ठा के ट्रैक्टर-ट्राली ने रणबीर की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रणबीर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ दूर तक घिसटता हुआ चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली भी सड़क किनारे पलट गए। हादसे के बाद नरेंद्र ने अपने पिता को उठाया। इसी बीच ट्रैक्टर चालक जिसने अपना बिजेंद्र बताया वह उनके पास आ गया। इसके बाद नरेंद्र पिता के इलाज के लिए पैसे लेने घर आ गया और ट्रैक्टर चालक व अन्य राहगीर उसके पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा में ले गए, जहां रणबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर खरखौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में नरेंद्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें